BREAKING NEWS

logo

11-12 जुलाई को जामताड़ा में होगा झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 7वां राज्य सम्मेलन


■ विधानसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री समेत कई गणमान्य होंगे शामिल.  


अमित कुमार 
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 7वां राज्य सम्मेलन 11 और 12 जुलाई 2026 को जामताड़ा के राजीव सभागार, सुदेश नगर में आयोजित किया जाएगा। 

सम्मेलन का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार शामिल होंगे। 
इसमें मुख्य वक्ता के रूप में एक्टू नई दिल्ली के महासचिव कामरेड राजीव डीमरी और शुभेदु सेन अपने विचार रखेंगे।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, देवघर शाखा ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र और कोषाध्यक्ष सौरभ रिचर्ड के नेतृत्व में सदर अस्पताल, सिविल सर्जन कार्यालय, यक्ष्मा कार्यालय, उपाधीक्षक कार्यालय, समाहरणालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसीडीह सहित अन्य कार्यालयों में बैनर-पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई। 

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में देवघर जिले से ही सैकड़ों कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। 

प्रचार प्रसार में मनोज कुमार मिश्र, सौरभ रिचर्ड, त्रिलोकी नाथ पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता, आलोक कुमार, पिंटू कुमार और सदानंद कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।