BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रखंड परिसर में दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 123 मरीजों का हुआ इलाज


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पालोजोरी (देवघर) : राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के तहत जिला आयुष पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय परिसर में दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का समापन गुरुवार को होगा।

पहले दिन कुल 123 मरीजों की निःशुल्क जांच, इलाज और दवा वितरण किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जोड़, नस और मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का इलाज किया गया।

शिविर में होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. जय शंकर झा, डॉ. अशोक कुमार, योगा ट्रेनर दिलीप हांसदा, प्रदीप हेम्ब्रम और अजीत कुमार मौजूद रहे।

चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में आसपास के गांवों से आए लोगों का निःशुल्क होम्योपैथी इलाज किया गया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। योग ट्रेनर द्वारा मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी योगाभ्यास कराया गया और योग के माध्यम से निरोग रहने की जानकारी दी गई।

इस दौरान बुजुर्ग मरीजों को खान-पान से संबंधित विशेष सलाह दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसका असर बुजुर्गों और बच्चों पर अधिक पड़ता है। इससे बचाव के लिए ताजा और पोषक तत्वों से युक्त आहार लेने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी वयोवृद्ध मरीजों के साथ-साथ जोड़, नस और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा।