रिखिया में ब्राउन शुगर के साथ 2 युवक गिरफ्तार, 7.31 ग्राम और 2 मोबाइल बरामद.
■ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
अमित कुमार
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के ग्राम महेशमारा तालाब के पास एक निर्माणाधीन मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार, 07 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर बेचने आए 2 युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिन्टु पासी - उम्र करीब 19 वर्ष, पे0 स्व0 कैला महथा, सा0 लकडीगंज, कृष्णा कुमार उर्फ बिट्टु - उम्र करीब 20 वर्ष, पे0 प्रदीप केशरी, सा0 बंधा, दुर्गा मंदिर के पास
दोनों का थाना - रिखिया, जिला - देवघर के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने इनके पास से ब्राउन शुगर - 7.31 ग्राम (कुल 38 पुड़िया), मोबाइल - 02 आईफोन बरामद किया है।
इस कार्रवाई में एसडीपीओ कुलदीप कुमार के अलावा थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पु0अ0नि0 मो0 शकील अहमद, पु0अ0नि0 अजय कुमार सिंह, स0अ0नि0 धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, स0अ0नि0 बेन्जा उराँव, स0अ0नि0 लक्ष्मण तुरी, आ0 314 संजय कुमार मंडल एवं रिखिया थाना सशस्त्र बल शामिल थे।





