खरगडीहा में गांधी जयंती समारोह को लेकर हुई आवश्यक बैठक, 2 से 6 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम
रांची एक्सप्रेस खरगडीहा/ जमुआ
आज शाम 6 बजे खरगडीहा स्टार बैटरी दुकान के सामने राजकीय बुनियादी विद्यालय, खरगडीहा में गांधी जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल चौधरी ने की, जबकि संचालन श्यामसुंदर राम ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को राजकीय बुनियादी विद्यालय, खरगडीहा में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा उपस्थित वक्ताओं द्वारा गांधी जी के जीवन, विचार और उनके योगदान पर अपने विचार रखे जाएंगे।
इसके अलावा 3 से 5 अक्टूबर तक विद्यालय के बच्चों के बीच महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 6 अक्टूबर, जिस दिन महात्मा गांधी का खरगडीहा आगमन हुआ था, उस दिन विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में चीना खाना, जुल्फिकार अली, संतोष रविदास, आशीष भदानी, बबलु, यूनुस, मो. कमरूदीन, प्रो. शमीम, इरफान, राहुल साव,जिमी, चंदन, अमन सहित कई लोग उपस्थित थे।
बैठक में गांधी जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा बच्चों को उनके जीवन और आदर्शों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।






