BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सिहोडीह पटेल नगर में जलजमाव से हाहाकार, घरों में घुसा नाली का गंदा पानी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: सोमवार रात से हो रही लगातार बारिश ने गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह पटेल नगर की स्थिति बिगाड़ दी है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाली का गंदा पानी सड़क पर फैलने के साथ लोगों के घरों में भी घुस गया। इससे स्थानीय लोगों में परेशानी और नाराजगी है I जलजमाव के बीच लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत हो रही है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है, जिन्हें गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली और जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। गंदे पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण व बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।