BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

लोयोला स्कूल में 76वां वार्षिक खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ आयोजित


जमशेदपुर। लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के जूनियर सेक्शन की ओर से खेल भावना, उत्साह और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 76वां वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया गया। इस वर्ष खेल दिवस की थीम ‘नेचर नर्चर’ (प्रकृति का पोषण) रखी गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब (आईपीएस) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर जेसुइट प्रोविंस के एजुकेशन रिसोर्स सेंटर के निदेशक चंद्रशेखर फ्रांसिस उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल के रेक्टर फादर माइकल थानराज एसजे, प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडिस एसजे, लोयोला हिंदी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर पैंक्रास एसजे सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
खेल दिवस की शुरुआत ध्वजारोहण, मशाल प्रज्वलन, गुब्बारे छोड़ने और खिलाड़ियों की शपथ के साथ हुई। नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 78 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 50 पूर्व निर्धारित प्रतियोगिताएं शामिल थीं।