जमशेदपुर, 23 नवंबर 2026।
छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाने की दिशा में Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) ने एक ऐतिहासिक पहल की है। परिषद द्वारा पहली बार National Student Mental Health and Well-Being Conclave का आयोजन 20 से 22 नवंबर 2026 तक CISCE Centre of Excellence, Hyderabad में किया गया।
इस अनूठी पहल का उद्देश्य शिक्षा को केवल परीक्षा परिणामों और शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सुरक्षा और समग्र विकास को प्राथमिकता देना है।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 72 छात्र प्रतिनिधियों और 18 शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किशोरों के सामने उभर रही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को समझना और विद्यार्थियों के सुझावों के आधार पर विद्यालयों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना था।
बिहार-झारखंड का प्रतिनिधित्व कर Gulmohur High School ने बढ़ाया मान
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में जमशेदपुर के Gulmohur High School की छात्रा Ayushi Arya ने Student Delegate तथा शिक्षिका Indrani Tiwary ने Regional Teacher Delegate के रूप में बिहार-झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।
दोनों का चयन बिहार-झारखंड क्षेत्र के 57 विद्यालयों में से किया गया, जो विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
छात्रों की आवाज बनेगी राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव का आधार
इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी नीतियों और सुझावों को तैयार करने में स्वयं विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी का अवसर दिया गया।
तीन दिनों तक छात्रों, शिक्षकों और विशेषज्ञों ने Academic Stress, Emotional Well-being, Digital Life, Cyberbullying, Substance Use, Positive Relationships, Resilience और Help-seeking Behaviour जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
सम्मेलन में चार प्रमुख राष्ट्रीय दस्तावेजों और रूपरेखाओं को विकसित करने की दिशा में कार्य किया गया।
1. CISCE Student Mental Health Charter: विद्यालयों में भावनात्मक रूप से सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण बनाने के लिए सिद्धांत, अधिकार, जिम्मेदारियां और सुझाव तैयार करना।
2. Student Well-being Index: विद्यार्थियों के कल्याण का आकलन करने के लिए Academic Well-being, Digital Life, Emotional Well-being, Help-seeking, Relationships and Belonging तथा Safety Concerns जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों के संकेतक विकसित करना।
3. National Repository of Best Practices: मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण के क्षेत्र में विद्यालयों द्वारा अपनाई जा रही प्रभावी पहल को संकलित करना, ताकि अन्य विद्यालय भी उन्हें अपना सकें।
4. White Paper on Emerging Mental Health Concerns among Adolescents: किशोरों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, उनके अनुभवों और विद्यालयों के लिए आवश्यक सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करना।
सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों की बात ध्यानपूर्वक सुनने, उनमें आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता विकसित करने तथा उनके बचपन और भावनात्मक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विभिन्न समूहों में आयोजित चर्चाओं और कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
अंतिम दिन प्रतिनिधियों ने तैयार किए गए प्रस्तावों को Plenary Sessions में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर “From Student Voices to School Action: Reimagining Schools for Mental Health and Well-Being” विषय पर विशेष Panel Discussion भी आयोजित हुआ।
सम्मेलन का समापन Valedictory Ceremony के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
हर रिपोर्ट कार्ड के पीछे एक बच्चे की अनकही कहानी होती है : Priti Sinha
इस ऐतिहासिक पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए Gulmohur High School की Principal एवं बिहार-झारखंड की CISCE Zonal Coordinator, Priti Sinha ने कहा,
“हर रिपोर्ट कार्ड के पीछे एक बच्चा होता है, जिसकी अपनी भावनाएं, सपने और चुनौतियां होती हैं, जिन्हें हम कई बार देख नहीं पाते।
इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि CISCE ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े निर्णयों में स्वयं बच्चों को अपनी बात रखने का अवसर दिया है। यह शिक्षा को केवल अंकों और उपलब्धियों से आगे ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सम्मेलन का समापन Valedictory Ceremony के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
मैं CISCE की इस दूरदर्शी पहल की सराहना करती हूं। इस सम्मेलन की वास्तविक सफलता तभी होगी, जब बच्चों के विचार और सुझाव हर विद्यालय में ठोस कदमों का रूप लें और प्रत्येक बच्चा यह महसूस करे कि उसकी बात सुनी जाती है, उसे समझा जाता है और आवश्यकता पड़ने पर उसे सहयोग मिलता है।”
यह राष्ट्रीय सम्मेलन एक ऐसी विद्यालयी संस्कृति के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहां हर बच्चे की आवाज को महत्व मिले और मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को शैक्षणिक उपलब्धियों के समान प्राथमिकता दी जाए।







