करीम सिटी कॉलेज में FRAMES TO FICTION के नाम से सत्यजीत राय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जमशेदपुर 2 मई 2026
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक संस्था KALA (Kcc Arcadia for Literary Appreciation) के तत्वाधान में Frames to Fiction के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध लेखक एवं फिल्म निर्माता सत्यजीत राय पर केंद्रित था। सत्यजीत राय के जन्मदिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम अंग्रेजी स्नातकोत्तर सेमेस्टर-3 के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित हुआ। उद्घाटन भाषण प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वर्गीय सत्यजीत राय और उनकी कलाकृतियों को याद किया। विषय प्रवेश के नाम पर अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक प्रो एके दास ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए विभाग के छात्र-छात्राओं ने 'स्किट' प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक था- Rayrewinds. सौरव और स्नेहा दोनों ने मिलकर एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें सत्यजीत राय के जीवन, लेखन, फिल्म निर्माण तथा उन्हें प्राप्त सम्मानों से संबंधित विस्तृत जानकारी सभा को उपलब्ध कराई। इस कार्यक्रम में छात्रा खुशी कुमारी ने सत्यजीत राय द्वारा लिखित कहानी 'Fritz' का पाठ किया। चाय के बाद ऑडिटोरियम में सत्यजीत राय से संबंधित फिल्म "THE STORT TELLER' दिखाई गई। दिन भर चलने वाला यह कार्यक्रम संध्या 5:00 बजे समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ एस एम यहिया इब्राहीम, डॉ मोहम्मद मोइज अशरफ, डॉ पी सी बनर्जी, डॉ नेहा तिवारी, डॉ साकेत कुमार तथा प्रो मोहम्मद ईसा के अलावा अन्य कई शिक्षक उपस्थितथे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो एके दास तथा डॉ बसूधरा राय थे।





