मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा की अनूठी पहल: राहगीरों और मजदूरों के लिए वरदान बनी चलित अमृत धारा
जमशेदपुर : लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से जूझ रहे जमशेदपुर वासियों के लिए मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा ने एक बड़ी राहत भरी पहल की है. सुरभि शाखा द्वारा 'चलित अमृत धारा' सेवा का भव्य शुभारंभ साकची से किया गया. इस योजना का उद्देश्य शहर के व्यस्त इलाकों में धूप में निकलने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है.
इस सेवा के तहत प्रतिदिन गाड़ियां शहर के विभिन्न कोनों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी. यह गाड़ियां विशेष रूप से राहगीरों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंदों को निशुल्क ठंडा जल पिलाने का कार्य करेंगी. चिलचिलाती गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए यह कदम शहरवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
*संगठन का उद्देश्यः* सुरभि शाखा की अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के इस कठिन दौर में आम जनमानस की सेवा करना और उन्हें राहत पहुँचाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने जानकारी दी कि सभी गाड़ियां पूरी नियमितता के साथ अलग-अलग रूटों पर चलेंगी ताकि स्वच्छ और ठंडा जल अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके.
*शहर में सराहनाः* इंसानियत और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने वाली इस पहल की पूरे जमशेदपुर में प्रशंसा हो रही है. सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने इसे एक सराहनीय कदम बताया है, जो न केवल प्यास बुझाएगा बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरभि शाखा की अध्यक्ष पायल अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल अमृतधारा की संयोजिका प्रीति अग्रवाल समेत शाखा के पूर्व अध्य्क्षगण एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है।
*कार्यक्रम से जुड़े कई गणमान्य हुए शामिल*
ओम प्रकाश रिंगसिया, अशोक अग्रवाल, राजकुमार चंदुका, अशोक मोदी, शंकर सिंघल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, बजरंग अग्रवाल, सावरमल अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, मोहित मुनका, अनंत मोहनका, अश्विनी अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल, सन्नी संघी, दीपक चेतानी, अमित अग्रवाल, प्रभा पाड़िया, सीमा अग्रवाल सुरभि शाखा कि सदस्य उपस्थित थे 🙏





