BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जुगसलाई नगर परिषद द्वारा बाटा चौक में सघन जाँच अभियान चलाया गया


जुगसलाई, 25 नवंबर 2026: जुगसलाई नगर परिषद द्वारा आज दिनांक 25.11.2026 को बाटा चौक स्थित विभिन्न दुकानों में ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को लेकर सघन जाँच अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र में राजस्व वसूली को सुदृढ़ करना तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना था। जाँच के दौरान टीम द्वारा दुकानदारों के ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स एवं वाटर टैक्स से संबंधित कागजातों की जाँच की गई। जिन दुकानों में कमियाँ पाई गईं, उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए तथा निर्धारित समय सीमा में कागजात दुरुस्त कराने को कहा गया।

साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई एवं प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने दुकानदारों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करते हुए कपड़े अथवा जूट के थैले का उपयोग करें।

इस दौरान मौके पर जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक श्री मुकेश निरंजन, कनीय अभियंता श्री प्रणव मंडल, राजस्व निरीक्षक श्री उमेश प्रजापति, श्री नसीम अख्तर एवं स्पैरो टीम लीडर श्री बुद्धेश्वर मंडल सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

नगर परिषद द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का जाँच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं नियमों का पालन करने वाला बनाया जा सके।