BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भारत भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने जमशेदपुर के प्रतिनिधि पुणे रवाना


भारत भारती संस्था पूरे देश के हर राज्य में आपसी समन्वय एवं भाईचारा बढ़ाने के साथ-साथ देश के सभी प्रमुख शहरों में लघु भारत का सपना साकार कर रही है। 1947 स्वतंत्रता दिवस के बाद जिस तरह भारत के छोटे-छोटे रियासतों को सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक साथ मिलाकर भारत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर भारत भारती संस्था पूरे देश के हर भाषा भाषी एवं अलग-अलग खान-पान का शौक रखने वाले लोगों के बीच आपसी समन्वय बनाने का काम कर रही है। जो पूरे देश में सक्रिय है। वर्तमान में पुणे में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हो जा रहा है। जिसमें शामिल होने जमशेदपुर के प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन प्रमोद कुमार अजय सिंह सुनील राय रजत डे प्रस्थान किया।