BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार (सोनारी नगर) द्वारा भव्य कन्या-भैरव पूजन एवं शस्त्र पूजन संपन्न


​जमशेदपुर: विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार, सोनारी नगर टोली के तत्वावधान में नगर प्रमुख संदीप साहू के नेतृत्व में भव्य कन्या एवं भैरव पूजन तथा शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा व उल्लासपूर्वक किया गया।
​कार्यक्रम में 101 कन्याओं एवं 11 भैरव स्वरूप बालकों का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पूजनोपरांत सभी कन्याओं व बालकों को हलवा, चना व घुघनी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया। साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप अध्ययन सामग्री (टिफिन बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पेंसिल, रबर, कटर आदि) एवं लाहौरी जीरा व सौंफ भेंट कर आंचल भरकर ससम्मान विदाई दी गई। कन्याओं का पूजन कर नारी शक्ति एवं सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
​इसी क्रम में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बृहद रूप से सामूहिक शस्त्र पूजन संपन्न कराया गया। शस्त्र पूजन के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं समाज की रक्षा के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी का संकल्प लिया गया। समारोह के समापन पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
​बौद्धिक एवं मार्गदर्शन:
इस अवसर पर डॉ. मौसमी पॉल ने कन्या पूजन के महत्व एवं नारी शक्ति पर अपना बौद्धिक रखा। वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के झारखंड प्रांत सह संयोजक ने शस्त्र पूजन के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया।
​प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य:
कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख सबिता सिंह, अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख अवतार सिंह गांधी, बजरंग दल सह संयोजक जनार्दन पांडे, विभाग मातृशक्ति चंदना बनर्जी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख ठाकुर विवेक सिंह, प्रवर्तन प्रमुख हरिद्वार सिंह, प्रशासनिक संपर्क प्रमुख आदित्य वर्मा, परियोजना सह प्रमुख दिलीप कर्ण, जिला सदस्य उमा शर्मा, जिला सह मंत्री भोला लोहार, सेवा सह प्रमुख संतोष वर्मा, जिला मातृशक्ति सह प्रमुख डालिया दीदी व ममता दीदी उपस्थित रहीं।
​इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से डॉ. मौसमी पॉल, वरदान संस्था (गौ प्रेमी) से सीमा पांडे, CWC क्लब से लक्ष्मी साहू, हिंदू उत्सव समिति से सुखदेव सिंह, पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति से हर्ष यादव व दीपक गुप्ता सहित रमेश, अशोक प्रसाद, देवेन्द्र अग्रवाल, अमित हलधर, युवराज, सीमा, बबली, सोनम, जया भारती, रीमा साहू, उपासना आदि कार्यकर्ता, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।