BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा के आवास पहुंचे और उनके स्मृति शेष माताजी स्व० सायरा मुण्डा के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने श्री अर्जुन मुण्डा एवं उनके शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दु:खद घड़ी में उन्हें धैर्य, साहस व संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित हैलिपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।