BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रयास एक पहल NGO का उद्घाटन एवं सांस्कृतिक उत्सव


जमशेदपुर: बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के माता-पिता द्वारा गठित एवं 30 सितंबर को पंजीकृत संस्था ‘प्रयास एक पहल’ NGO का उद्घाटन समारोह ‘Celebration of Abilities (सांस्कृतिक उत्सव)’ के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। विशेष बच्चों ने गायन, नृत्य, योग, मिमिक्री एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था के जागरूकता एवं समावेशी कार्यों को वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री कुणाल सारंगी (प्रवक्ता, JMM), श्री शत्रुघ्न कुमार (सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पूर्वी सिंहभूम) एवं सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल उपस्थित थे। बच्चों के मार्गदर्शन में योगदान देने वाले गुरुओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नई दिशा, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, इनर व्हील, चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अंत में बच्चों को उपहार एवं उपस्थित लोगों को जलपान वितरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को मंच प्रदान करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना एवं समाज में समावेशिता का संदेश देना था।