सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभारंभ
जमशेदपुर। सिदगोड़ा सिनेमा मैदान स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति की ओर से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभारंभ किया गया। आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण के बीच मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की और देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। पूजा के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना करते हैं।
सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में आयोजित यह पूजा क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और उत्साह का विशेष केंद्र है। भव्य पंडाल में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।
रांची एक्सप्रेस संवाददाता, जमशेदपुर






