सीतारामडेरा के कुआं मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का कुणाल षड़ंगी ने किया उद्घाटन उद्घाटन, बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित कुआं मैदान में बीएमसी सीतारामडेरा द्वारा आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कुणाल षाड़ंगी ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ कुआं मैदान के विकास एवं यहां बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे भविष्य में भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी एकता का संदेश भी देता है।
उन्होंने स्थानीय युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा को निखारकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।
इस अवसर पर कैबर्त समाज के अध्यक्ष पुरन चंद्र कैबर्त, बादल मिंज, सुमित नाग, टिंकू, शुभम सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।






