जमशेदपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान कायम रखते हुए जमशेदपुर के लोयोला स्कूल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशन वर्ल्ड की प्रतिष्ठित रैंकिंग में स्कूल को शहर में प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर 68वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और विद्यार्थियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है। यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करता है। विद्यालय की इस उपलब्धि को शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के समर्पण और प्रबंधन के निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। जमशेदपुर के शैक्षणिक क्षेत्र के लिए भी यह गौरव का विषय है।
एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में लोयोला स्कूल जमशेदपुर का शानदार प्रदर्शन, शहर में मिला पहला स्थान






