BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

NIT जमशेदपुर ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सोसाइटी के वार्षिक ब्रांच फेस्ट प्रवर्धन 26 का उद्घाटन किया।


Jamshedpur, November 23, 2026: The Electrical Engineering Society (EES) of the National Institute of Technology (NIT) Jamshedpur officially inaugurated its annual branch fest, Pravardhan'26, on November 23, 2026, bringing together students from across academic branches on a shared platform of innovation, technical curiosity and healthy competition. Symbolising 'amplification' of ideas and teamwork, the multi-day festival transformed the campus auditorium into a vibrant hub of engineering enthusiasm and student-led collaboration.

The inaugural ceremony commenced with the traditional Lamp Lighting Ceremony by the esteemed dignitaries, marking an auspicious beginning to the fest. The occasion was graced by the Director-in-Charge, Professor Dr. Sanjay Kumar, Dean (Student Welfare)-in-Charge, Professor Dr. S. Sakthivel, Head of the Department of Electrical Engineering, Dr. Madhu Singh, and EES Professor-in-Charge, Dr. Ravi Bhushan, Dr. Alok Priydarshni, Dr. Simanta Samal, Dr. Mrinal Kanti Sarkar along with faculty members and students. As a token of respect and gratitude, the guests were felicitated with saplings and copies of the departmental magazine, Vidyurang.

Pravardhan'26 features an engaging lineup of technical, analytical and interactive events designed to test diverse student competencies beyond classroom lectures. The schedule includes 'Pair-in-Thesis', a team-based competitive programming contest; 'Navriti', a scientific paper presentation event focused on real-world engineering research; 'Qrious', the flagship engineering and technology quiz; along with team strategy and campus-wide challenges such as 'Friends Don't Lie', 'Treasure Hunt' and an 'EA Sports FIFA' tournament. Alongside the fest, EES also highlighted its year-round student initiatives, including the Electrical Premier League (EPL), Chess and Carrom tournaments, the IPL Mock Auction and Robo Soccer organised in collaboration with Ojass.

Addressing the gathering, the dignitaries commended the students and faculty coordinators for fostering a dynamic technical culture within the department and encouraged participants to make the most of experiential learning opportunities. The ceremony concluded with a formal Vote of Thanks delivered by Dr. Mrinal Kanti Sarkar, followed by the National Anthem, officially declaring Pravardhan'26 open.


 

एनआईटी जमशेदपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सोसाइटी के वार्षिक विद्युत अभियंत्रिकी विभाग महोत्सव 'प्रवर्धन'26' का भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर, 23 नवंबर 2026: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सोसाइटी (ईईएस) द्वारा 23 नवंबर 2026 को वार्षिक विद्युत अभियांत्रिकी विभाग महोत्सव 'प्रवर्धन'26' का औपचारिक उद्घाटन किया गया। विचारों, जिज्ञासा और टीम वर्क के संवर्धन (एम्प्लीफिकेशन) के उद्देश्य से आयोजित इस बहु-दिवसीय महोत्सव में संस्थान की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे परिसर नवाचार, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के एक जीवंत मंच में परिवर्तित हो गया।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक प्रो. डॉ. संजय कुमार, प्रभारी अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो. डॉ. एस. शक्तिवेल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा ईईएस के प्राध्यापक प्रभारी डॉ. रवि भूषण, डॉ. आलोक प्रियदर्शनी, डॉ. सिमांता सामल एवं डॉ. मृणाल कांति सरकार सहित विभाग के अन्य प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पौधे तथा विभागीय पत्रिका 'विद्युतरंग' भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रवर्धन'26 के अंतर्गत विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, शोध प्रवृत्ति और तार्किक क्षमता को परखने के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें जोड़ीदार प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता 'पेयर-इन-थीसिस', वास्तविक इंजीनियरिंग समस्याओं पर केंद्रित वैज्ञानिक शोध-पत्र प्रस्तुति 'नवृति', प्रमुख तकनीकी क्विज़ 'क्यूरियस' के साथ-साथ 'फ्रेंड्स डोंट लाई', 'ट्रेज़र हंट' और 'फीफा' गेमिंग टूर्नामेंट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सोसाइटी द्वारा वर्ष भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों जैसे इलेक्ट्रिकल प्रीमियर लीग (ईपीएल), शतरंज व कैरम प्रतियोगिता, आईपीएल मॉक ऑक्शन तथा ओजस के सहयोग से आयोजित होने वाले रोबो सॉकर पर भी प्रकाश डाला गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और कक्षागत शिक्षा से आगे बढ़कर व्यावहारिक एवं सहयोगात्मक तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक प्रभारी डॉ. मृणाल कांति सरकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ 'प्रवर्धन'26' के आधिकारिक शुभारंभ की घोषणा की गई।