BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राही ट्रस्ट ने नवमी एवं विजयदशमी के अवसर पर बुजुर्गों के बीच किया छाता का वितरण


आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को नवमी एवं विजयदशमी  के शुभ अवसर पर राही ट्रस्ट द्वारा घोड़ाबांधा के लुआबासा, दुर्गा पूजा मंडप में  प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुजुर्गों के बीच छाता का वितरण कर बुजुर्गों के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कान लाने का प्रयत्न किया, ज्ञात हो कि राही ट्रस्ट के द्वारा घोड़ाबांधा क्षेत्र में पहले भी बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए  नवमी पर कार्यक्रम होते रहे हैं जैसे शॉल वितरण कंबल वितरण और आज छाता का वितरण किया गया 
इसी के साथ कार्यक्रम में किसानो के लिए ई-अन्नदाता योजना के बारे में जानकारी दिया गया 
 ई-अन्नदाता भारत सरकार की योजना है, जिसकी जानकारी ट्रस्ट के माध्यम से दी गई, यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम भारत सरकार की किसानों के लिये काफी फायदेमंद योजनाएं है, प्रशिक्षित कर किसानों का (ई अन्नदाता कार्ड जो की राही ट्रस्ट के सदस्य द्वारा बनाया जाएगा) बनाकर 2047 तक किसानो को भारत का सशक्त भागीदार बनाना, भारत सरकार का लक्ष्य है, ड्रोन तकनीक द्वारा समय की बचत कर अच्छी खेती करना ,ई अन्नदाता कैंटीन जैसी चीज योजना में शामिल है, 
इस कार्यक्रम में राही ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक कुमार, चेयर मैन विकास साहनी, अध्यक्ष राजकुमार  भारती  विनोद शर्मा, गीता शर्मा, कुमुद भारती, स्मृति शर्मा, रोहन राव, अदिती ,प्रभाष मृणाल, साथ ही लुआबासा दुर्गा पूजा मंडप के सदस्य,  हलधर महतो , ग्राम प्रधान मधुसूदन महतो, उप मुखिया राजेन महतो ,विद्यापति महतो, दिनेश महतो, गुणाधर गोप, मिंटी महतो, भजोहरी महतो, धनपति महतो आदि का सहयोग रहा।