गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल का 63वां रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर एक समीक्षा गोष्ठी भालूबासा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ श्री रविश कुमार वर्मा जी और श्री आर के सिन्हा जी को विशेष रूप से धन्यवाद किया. जिन्होंने इस रक्तदान शिविर में होने वाले खर्च को पूर्ण रूप से वहन किया . इस अवसर पर श्री रविश कुमार वर्मा जी ने कहा की मैं प्रति वर्ष दो कैम्प अपने स्वर्गीय माताजी और पिताजी के स्मृति में रक्तदान शिविर का खर्च वहन करूंगा।
इस पुनीत कार्य हेतु सहयोग के लिए संकल्प लेने पर रक्तदान शिविर के संयोजक श्री संजीव सिन्हा जी ने रविश जी के आभार ब्यक्त किया ।
बहन श्रीमती रेखा शर्मा एवं श्री आर पी शर्मा जी ने दोनों को मंत्र चादर और गुरुदेव का साहित्य भेट कर सम्मानित किया ।
आप का भाई
दीपक कुमार
मीडिया प्रभारी
नवयुगदल, टाटानगर






