आज दिनांक 21.11.2026 को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजनों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने तथा जेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, वाहन चालकों के बीच 100 हेलमेट का वितरण कर सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया गया।
ताज़ा खबर
कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, आठ घायल
11/22/2026 11:02:11 AM







