BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण एसपी ने किया चाकुलिया थाना का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश


आज दिनांक 31/10/2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शुभम खंडेलवाल द्वारा चाकुलिया थाना का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्री विकास आनंद लागुरी, घाटशिला एवं पुलिस निरीक्षक, धालभूमगढ़, श्री अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही थाना में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने, क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण हेतु सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।