BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मुसाबनी में लंबित कांडों के निष्पादन के लिए SIT गठित


आज दिनांक 29.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी के क्षेत्रान्तर्गत सभी थाना के थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, मुसाबनी एवं जादूगोड़ा के साथ बैठक कर थाना में लंबित सभी कांडों की समीक्षा किया गया एवं वर्ष 2025 के पूर्व लंबित कांड एवं IT ACT के कांडों का त्वरित गति से अनुसंधान पूर्ण करते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। 
गृहभेदन एवं मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित कांडों का उदभेदन हेतु एक SIT का गठन किया गया। 
क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं गस्ति को सुचारू रूप से करते हुए क्षेत्र में आम जनता में पुलिस की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया। 
सभी थाना प्रभारी को स्वयं एंटी क्राइम चेकिंग में शामिल होते हुए चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। 
सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अड्डेबाजी के विरुद्ध छापामारी करने का निर्देश दिया गया।