आज टेंपो चालक संघर्ष यूनियन के संरक्षक डॉ पवन पांडेय ने बताया कि यूनियन के बहुत सारे आटो रेपीडो के अन्तर्गत जमशेदपुर में अपना संचालन करते हैं। लेकिन आटो चालकों द्वारा यूनियन को सूचना दी गई कि बिगत कुछ दिनों में रेपीडो ने चालकों का किराया प्रत्येक किलोमीटर के अनुसार धटा दिया है। और ओ भी किसी भी पूर्व सूचना के ही जो सरासर ग़लत है और असंवैधानिक कदम है । रेपीडो के द्वारा उठाए गए इस कदम का कुछ दिनों पहले जमशेदपुर के कई आटो चालकों द्वारा आंशिक रूप से अपना विरोध प्रदर्शन किया गया था । लेकिन इसका कुछ भी असर रेपीडो प्रबंधन के उपर नहीं पड़ा।इससे आटो चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हमने यूनियन कि ओर से रेपीडो प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि किराया धटाने या बढ़ाने कि जिम्मेदारी और अधिकार आरटीए (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ) पदाधिकारी को होता है। इसका उल्लंघन करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। इसे रेपीडो प्रबंधन को समझना चाहिए। इसलिए रेपीडो प्रबंधन किराया को लेकर किसी भी तरह कि मनमानी नहीं करनी चाहिए । यदि उसे किराया से संबंधित कोई भी कदम उठाना हो तो पहले वह आरटीए पदाधिकारी कार्यालय से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर पूर्व सूचना चालकों को उपलब्ध कराएं। उसके बाद ही कोई कदम उठाएं। अन्यथा आटो चालकों के साथ किसी भी तरह कि मनमानी यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। और जरूरत पड़ने पर रेपीडो प्रबंधन के खिलाफ संवैधानिक आंदोलन खड़ा किया जायेगा। जिसकि जिम्मेदारी रेपीडो प्रबंधन कि होगी ।।






