भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन, मां दुर्गा से की गई सुख-समृद्धि की कामना!
जमशेदपुर: जमशेदपुर के भालूबासा स्थित न्यू सीताराम डेरा हरिजन स्कूल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ किया गया। पंडाल का उद्घाटन समाजसेवी मूलचंद साहू ने फीता काटकर किया। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कमेटी के लाइसेंसी राकेश दुबे, पूर्व अध्यक्ष जीवन प्रमाणिक, महामंत्री रामबाबू तिवारी, वर्तमान अध्यक्ष दुर्गा यादव, कैशियर उत्तम साहू सहित काजल दादा, गोलू , आदि, सिद्धि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्तीवासी भी शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी ने मां दुर्गा के चरणों में राष्ट्रहित की प्रार्थना करते हुए लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्य अतिथि मूलचंद साहू ने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि हमारा झारखंड और जमशेदपुर इसी तरह सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा की आराधना निरंतर होती रहे।
वहीं, लाइसेंसी राकेश दुबे ने भी मां के चरणों में प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त देश, नशामुक्त राज्य और नशामुक्त समाज का निर्माण होने पर ही हमारा समग्र विकास संभव है.






