डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सोलर पैनल का भी हुआ उद्घाटन
जमशेदपुर, 25 नवंबर 2026: डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। यह कार्यक्रम 25 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, शिक्षण पद्धतियों, संस्थागत मूल्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना है, ताकि वे नए शैक्षणिक परिवेश में सहजता से स्वयं को ढाल सकें। वर्ष2026- 28 बैच के नए छात्रों को chairperson डॉ. बी चन्द्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन का मुख्य उद्देश्य Rashtra राष्ट्र को समर्पित शिक्षकों का निर्माण करना है. श्रीमती ललिता चन्द्रशेखर अध्यक्ष administration ने प्रबंधन की सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण के बारे में बताया कि कॉलेज से श्रेष्ठ शिक्षक निकलते हैं. डॉ जूही समर्पिता ने अपने वक्तव्य में कहा कि कॉलेज की पहचान कोल्हान यूनिवर्सिटी के श्रेष्ठ Prashikshan प्रशिक्षण महाविद्यालय में है. यहां से पास करके छात्र अच्छे स्कूलों में शिक्षण के लिए जाते हैं.
डाॅ मोनिका उप्पल प्राचार्या ने अपने संबोधन से विद्यार्थियों को कालेज के अनुशासन और कोड ऑफ कन्डक्ट की जानकारी दी. कार्यक्रम का सफल संचालन गायत्री कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या पामेला घोष दत्ता ने किया.
इस अवसर पर महाविद्यालय में सोलर पैनल का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती ललिता चंद्रशेखर एवं प्रेसिडेंट डॉ. बी. चंद्रशेखर द्वारा किया गया। यह पहल स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप, डॉ जूही समर्पिता प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल एवं उप-प्राचार्या श्रीमती पामेला घोष का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, कार्यालयीन कर्मचारी एवं सहयोगी कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं सोलर पैनल का उद्घाटन महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा सतत एवं पर्यावरण अनुकूल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






