BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में निर्वाचन साक्षरता क्लब के संचालन पर प्रशिक्षण कार्यशाला


जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 650/2026
16 अक्टूबर 2026

Electoral Literacy Club (ELC) 2.0 के प्रभावी संचालन को लेकर विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के समन्वयकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, ईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एईआरओ रहे मौजूद

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के एक बालक एवं एक बालिका को लीड मेंबर के रूप में नामित करने की अपील, निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों को गति देने पर जोर

निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम, साकची में जिले के उच्च विद्यालयों, +2 विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राधिकृत Electoral Literacy Club (ELC) समन्वयकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य ईएलसी के गठन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया, सदस्यों के विवरण की प्रविष्टि तथा निर्वाचन साक्षरता से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी संचालन के संबंध में समन्वयकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होने कार्यशाला में समन्वयकों को ELC 2.0 के अंतर्गत संस्थान स्तर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही SIR-2026 के संबंध में भी जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा निर्वाचन से जुड़ी सही एवं प्रमाणिक जानकारी विद्यार्थियों और उनके माध्यम से समुदाय तक पहुंचाने के महत्व पर बल दिया। संस्थानों से अपेक्षा की गई कि वे निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में ईएलसी के गठन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया तथा सदस्यों के विवरण की प्रविष्टि के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल eci.gov.in/electoral-literacy-club अथवा ECINET प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से अपील की गई कि वे कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों में से एक बालक एवं एक बालिका को लीड मेंबर के रूप में नामित करें, ताकि विद्यार्थियों के बीच निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जा सके। विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, डीसीएलआर धालभूम श्री सच्चिदानंद महतो व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।