आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन
आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री में आज महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, कार्यस्थल पर समान अवसर, अधिकारों एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर INSMMS & EEF के महासचिव श्री रघुनाथ पांडेय, इंडस्ट्री के यूनियन प्रतिनिधि श्री शिवलखन सिंह, IndustriALL Global Union की प्रतिनिधि सुश्री ज्योति चौहान एवं सुश्री अनिशा मरिया राजू तथा टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन की सहायक सचिव सुश्री संजू महतो उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान श्री रघुनाथ पांडेय ने उपस्थित श्रमिकों के बीच अपने विचार साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता, महिलाओं के अधिकारों, समानता तथा कार्यस्थल पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने, अपनी क्षमता पहचानने तथा नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें समान अवसर प्रदान करना तथा श्रमिक संगठनों में उनकी भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करना था।






