BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर रंका में निकला गया फ्लैग मार्च


रंका। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रंका थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बाजार होते हुए चेकनाका तक पहुंचा इस दौरान पुलिस पदाधिकारीयो एवं जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।
फ्लैग मार्च में रंका थाना प्रभारी विष्णुकांत, डीएसपी रोहित रंजन सिंह, सीओ शिवपूजन तिवारी, एसडीओ मोहम्मद परवेज, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य क्षेत्र में भ्रमण किया। 
प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना तथा आम लोगों के बीच सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी तत्परता प्रदर्शित की।