BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, दक्षिणीडीह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब


जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणीडीह गांव में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। मां के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, गांव में आयोजित मेले में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
महोत्सव के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। पूजा और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
शाम करीब सात बजे गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों के बीच प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। विदाई के इस भावुक पल में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने मां भवानी को भावभीनी विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।
शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना विधि-विधान से विद्वान आचार्य पंडित नरेश मिश्रा ने संपन्न कराई। पूजा के मुख्य जजमान अजीत कुमार सिंह थे।
दक्षिणीडीह गांव में विजयादशमी का पर्व आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुणाल किशोर, मुकेश कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, रंजित कुमार सिंह, अमन सिंह, नितिन, अनुमान किशोर, गौरव किशोर, सुधांशु, प्रियांशु अनय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।