जामताड़ा। इंसानियत का रिश्ता किसी पहचान या परिचय का मोहताज नहीं होता। इस बात को एक बार फिर साबित करते हुए जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मानवता की मिसाल पेश की है। पिछले 96 घंटे से जामताड़ा सदर अस्पताल में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति के शव का रविवार को अजय नदी तट स्थित मुक्तिधाम में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। शव की पहचान नहीं होने और अंतिम संस्कार के लिए कोई परिजन या अन्य व्यक्ति सामने नहीं आने पर संजय अग्रवाल ने आगे बढ़कर इसकी जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने अपने सौजन्य से चौथी बार किसी अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कराया है।
96 घंटे से सदर अस्पताल में पड़ा था अज्ञात शव, संजय अग्रवाल ने चौथी बार निभाया मानवता का फर्ज






