BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज कौवाखोह पिरोजी स्थित डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल के 110 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर निकले




राजगीर, नालंदा और पावापुरी के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का करेंगे भ्रमण

पलामू :हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह पीरोजी स्थित डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल के 110 छात्र-छात्राएं रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। हरिहरगंज थाना के समीप एनएच-139 स्थित महावीर मंदिर के पास नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि और बसपा नेता प्रमोद कुमार रवि ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों की प्रत्यक्ष जानकारी देना है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी राजगीर, नालंदा और पावापुरी जैसे प्रमुख स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। इससे उन्हें इतिहास, संस्कृति, धर्म और भौगोलिक परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक रूबी कुमारी, सिराज हसिब, मंजू वर्मा, पूनम शर्मा, रूपा कुमारी, ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी, विकास कुमार, भीम कुमार, दीपक कुमार, रितेश कुमार और डॉ. श्याम कुमार सहित अन्य शामिल है।
वहीं, पीपरा प्रखंड के पोलदा गांव स्थित गुरुकुल इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल भीमसेन प्रसाद के नेतृत्व में 30 छात्र-छात्राएं भी इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए। उनके साथ शिक्षक ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, हनी कुमारी, कोमल कुमारी, पल्लवी कुमारी, अंजली कुमारी और नेहा कुमारी शामिल थीं।
शिक्षकों ने बताया कि ऐसे भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। इससे उनकी जिज्ञासा बढ़ती है और बौद्धिक विकास को गति मिलती है। विद्यार्थियों ने भी इस यात्रा को रोचक और ज्ञानवर्धक बताया।