पीपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उदगम स्थल कुंड पर लगा कार्तिक पूर्णिमा का भव्य मेला
पलामू :पीपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन नदी के उद्गम स्थल कुंड पर कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को लगे मेला का ग्रामीणों ने खूब आनंद उठाया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कुंड पर स्नान, पूजा और दान-पुण्य भी किया। झारखंड सहित बिहार राज्य के टंडवा, नवीनगर, रामनगर, बेनी आदि गांव के श्रद्धालु कुंड पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के अध्यक्ष रविकांत तिवारी, उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने दोपहर 1 बजे बताया कि पुनपुन उद्गम स्थल कुंड कि लोकप्रियता झारखंड और बिहार दोनों राज्य में है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर स्नान करने एवं भोलेनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अलग महत्व है। पंचायत के मुखिया प्रियंका तिवारी ने बताया कि मेला को आकर्षक बनाने का भी भरपूर प्रयास किया जाता है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसका भरपूर ख्याल समिति रखती है। इस दौरान बहुत लोग को पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस दौरान समिति सदस्य के सचिव प्रफुल्ल पाठक, सीधी सिंह, विजय गुप्ता, सीधी सिंह, सुनील सिंह, अर्जुन पाल, महेंद्र पाल, दिनेश सिंह, नीतिश सिंह, रामजन्म सिंह, सौरव शर्मा, उदल शर्मा, सागर सिंह आदि भी मेला में सक्रिय रहे।






