एसडीओ की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की हुई बैठक,अस्पतालों के संचालन एवं रखरखाव पर हुई विस्तृत चर्चा
पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल संचालन एवं रखरखाव योजना के तहत अस्पतालों के बेहतर संचालन एवं रखरखाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं अस्पताल के समुचित रखरखाव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने अस्पतालों के संचालन एवं रखरखाव को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ चर्चा की एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के उपाधीक्षक डॉ. शशि भूषण, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप, विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद, धर्मेंद्र प्रसाद मेहता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।






