BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

संगठन की दूसरी वर्षगांठ पर जनसेवा की पहल, 1 दिसंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


छतरपुर (पलामू)। युवा वीर कृष्ण सेना संगठन, छतरपुर की ओर से संगठन के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जश्न के बजाय जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए 1 दिसंबर 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों एवं निःसंतान दंपतियों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पूजा मैरेज हॉल, बाईपास रोड, मसिहानी, छतरपुर में होगा। इसमें निःसंतान दंपतियों को परामर्श देने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ऋचा चौधरी एवं डॉ. निर्मला चौधरी उपस्थित रहेंगी। वहीं सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार एवं परामर्श के लिए जनरल फिजिशियन डॉ. अजहर (MBBS, MD) तथा डॉ. अभिषेक प्रसाद (MBBS, CMO, LMCH) अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक जांच एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से संतान प्राप्ति से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे दंपतियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित सलाह लेने का अवसर मिलेगा।

युवा वीर कृष्ण सेना संगठन ने क्षेत्र के ग्रामीणों, मरीजों एवं निःसंतान दंपतियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

संगठन का कहना है कि उसकी दूसरी वर्षगांठ को उत्सव के बजाय सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों के माध्यम से मनाने का संकल्प लिया गया है।