BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सुआ मुखिया के ससुर 90 वर्षीय अनत सिंह का निधन, पंचतत्व में विलीन


पलामू: सदर प्रखंड के सुआ गांव के मुखिया के ससुर 90 वर्षीय अनत सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

गांव के बुजुर्ग और समाजसेवी के रूप में अनत सिंह की क्षेत्र में अलग पहचान थी। वे मिलनसार स्वभाव और सभी की मदद के लिए जाने जाते थे।

डीटीएस टोला, कोयल नदी में हुआ दाह संस्कार  
अनत सिंह का अंतिम संस्कार डीटीएस टोला स्थित कोयल नदी के तट पर पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र उपाध्याय सिंह ने दी।

निधन की सूचना मिलते ही दाह संस्कार में कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रत्यासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी थे उपस्थित। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

दाह संस्कार में ये लोग हुए शामिल:  
सतीश सिंह - समाजसेवी, टाइगर कुमार - बीस सूत्री सदस्य, प्रेमप्रकाश ठाकुर, अनिल विश्वकर्मा, ललन चौधरी - पूर्व विधायक प्रत्यासी, अजीत सिंह - पंचायत समिति सदस्य, प्रशांत सिंह, सुरेंद्र प्रसाद साव, रविंद्र सिंह - शंभू ठाकुर उप प्रमुख शीतल सिंह नितिकांत उरांव संतोष प्रसाद शाव विजय यादवकई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।