BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

संत मरियम स्कूल में मना मार्शल आर्ट्स के महानायक ब्रूस ली का जन्मोत्सव


मेदिनीनगर। 

मार्शल आर्ट्स के महानायक ग्रैंडमास्टर ब्रूस ली की 86वीं जयंती के अवसर पर संत मरियम स्कूल में पलामू मार्शल आर्ट्स टाइगर्स एकेडमी के तत्वावधान में जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ITFCKF के चेयरमैन अविनाश देव उपस्थित थे।

इस अवसर पर अविनाश देव सहित पलामू प्रमंडल से पहुंचे मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षकों एवं बाल कराटेकारों ने ब्रूस ली के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा उपस्थित सैकड़ों कराटेकारों पर पुष्पवर्षा की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए अविनाश देव ने कहा कि ग्रैंडमास्टर ब्रूस ली केवल एक महान मार्शल आर्ट्स कलाकार ही नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और आत्मरक्षा के वैश्विक प्रतीक थे। उन्होंने अपने अद्भुत कौशल, कठिन परिश्रम और दूरदर्शी सोच से मार्शल आर्ट्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनका प्रसिद्ध संदेश 'पानी की तरह बनो' आज भी पूरी दुनिया के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रेरित करता है। उनका जीवन दर्शन युवाओं को आत्मरक्षा, फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक क्योंशी संतोष कुमार ने किया। समारोह में शिहान अजय कुमार ठाकुर, शिहान संजय पासवान, शिहान मो. सज्जाद हुसैन कादरी, सेंसाई शमशेर अंसारी, सेंसाई नटवर पाण्डेय, सेंसाई रंजन प्रसाद, सेंसाई गोल्डी कुमारी, सेंसाई संध्या कुमारी, सेंसाई कल्पना कुमारी एवं सेंसाई चांदनी कुमारी सहित पलामू प्रमंडल के अनेक प्रशिक्षक एवं कराटेकार उपस्थित थे।