तीन राज्यों में जीत पर छतरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
धर्मेंद्र कुमार रिंकू
छतरपुर (पलामू): छतरपुर प्रखंड अंतर्गत भारत माता चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने असम, बंगाल और पांडिचेरी में पार्टी की प्रचंड जीत पर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयघोष करते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में छतरपुर मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने कहा कि तीनों राज्यों में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि राज्य से लेकर देश स्तर तक पार्टी की मजबूत पकड़ है, जो राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी कैलाश सिंह, लठ्ठेया मंडल के अध्यक्ष कमलेश साव, महामंत्री चंदन यादव, मनोज गुप्ता, अनिल सिंह, गुड्डू सिंह, मुन्ना प्रजापति, अनिल पासवान, अजय गुप्ता, सुबोध सोनी,विनय गुप्ता, विनोद पासवान, चंदन कुमार यादव, नरेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।





