BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज न्यू सब्जी बाजार में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नागरिकों ने किया सामूहिक श्रमदान, चलाया स्वच्छता अभियान


पलामू :हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित न्यू सब्जी बाजार में रविवार सुबह 10 बजे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर बाजार परिसर की साफ-सफाई की और आसपास फैली गंदगी को हटाया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस दौरान लोगों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, वार्ड पार्षद अमरजीत कुमार यादव, बृजनंदन साव उर्फ बाबू भाई, आकाश कुमार, सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, जेई सुबोध कुमार, जसवंत कुमार, शशि भूषण कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।