BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद के झरगड़ा में मनाया गया संविधान दिवस


पलामू : हुसैनाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत झरगड़ा अंबेडकरनगर में  संविधान दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ कर उसके मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि संविधान ही देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हर नागरिक को संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।
मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य अजय कुमार भारती, भीम कुमार, डब्लू कुमार, बबलू कुमार, नेपाल कुमार, कुंदन कुमार, नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, गुप्तेश्वर कुमार, रंजन कुमार, राजा कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।