BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

समाज की एकजुटता की मिसाल बन रहा देवघर का प्रजापति भवन, अविनाश देव ने 101 बोरी सीमेंट देने का लिया संकल्प


पलामू :​देवघर बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर में समाज की सामूहिक शक्ति और दूरदर्शी सोच से नवनिर्मित हो रहे प्रजापति भवन का निरीक्षण करने पहुंचे संत मरियम स्कूल के संचालक, माटी कला बोर्ड के सदस्य एवं युवा समाजसेवी अविनाश देव ने भवन निर्माण समिति को 101 बोरी सीमेंट देने की घोषणा की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भवन की अगली छत की ढलाई के समय उनकी ओर से 101 बोरी सीमेंट समाज को समर्पित की जाएगी।

​बहुमंजिला तर्ज पर हो रहा निर्माण, प्रथम तल का कार्य पूरा
​देवघर प्रवास के दौरान प्रजापति भवन पहुंचे अविनाश देव ने बताया कि देवघर प्रजापति संगठन द्वारा इस भवन का निर्माण बहुमंजिला इमारत की तर्ज पर मजबूत फाउंडेशन के साथ कराया जा रहा है। वर्तमान में भवन के बेसमेंट और प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल भाषणों तक नहीं, बल्कि धरातल पर नजर आ रही है।
​देवास से आए श्रद्धालुओं से की मुलाकात, श्रावणी मेले में मिलेगा सहारा
​निरीक्षण के क्रम में अविनाश देव ने मध्य प्रदेश के देवास जिले से बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए आए प्रजापति समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों से भी मुलाकात की, जो पिछले तीन दिनों से इस भवन में निःशुल्क ठहरे हुए हैं। उनके साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाने के बाद सामाजिक, संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राजकीय श्रावणी मेले के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के लिए यह भवन सुरक्षित आश्रय और अपनेपन का केंद्र बनेगा।
​हर जिला मुख्यालय में ऐसे भवनों की आवश्यकता
​अविनाश देव ने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में ऐसे सामुदायिक भवन होने चाहिए, जहां ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों, मरीजों व उनके परिजनों, गरीब परिवारों तथा कोर्ट-कचहरी के कार्यों से पहुंचने वाले लोगों को निःशुल्क या न्यूनतम शुल्क पर ठहरने की सुविधा मिल सके। उन्होंने समाज के अगुआ साथियों व संगठन के पदाधिकारियों से शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे भवनों के निर्माण की पहल करने का आह्वान किया।
​'प्रजापति परिक्रमा' पुस्तक व अंगवस्त्र से हुआ स्वागत
​इस अवसर पर देवघर प्रजापति संगठन के प्रमुख सदस्यों—महामृत्युंजय प्रजापति (वर्तमान में जमुई थाना के एसआई व पहल के सूत्रधार/संस्थापक), आशीष प्रजापति, दिलीप प्रजापति एवं नंदलाल प्रजापति सहित अन्य समाजसेवियों ने अविनाश देव का अंगवस्त्र और 'प्रजापति परिक्रमा' पुस्तक भेंट कर सम्मान किया। अविनाश देव ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की असली पूंजी उसकी एकता, संगठन और एक-दूसरे के काम आने की भावना है।