BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका के अतिथि संपादक बने डॉ. राजकुमार, विद्यालय में हुआ सम्मान


पलामू :हरिहरगंज शहर के आरके सीता +2 उच्च विद्यालय हरिहरगंज में संस्कृत स्नातकोत्तर शिक्षक डॉ. राजकुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका की प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका के विशेषांक में उन्हें अतिथि संपादक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।
शोध पत्रिका का विशेषांक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित ऑप्टिकल नेटवर्क, आधुनिक डाटा केंद्र और छठी पीढ़ी (6जी) की संचार तकनीक पर केंद्रित है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय प्रसाद राय ने डॉ. राजकुमार को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं, विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई। प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद राय ने कहा कि डॉ. राजकुमार की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। शिक्षण कार्य के साथ शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के कौशल विकास के प्रति उनकी सक्रियता सराहनीय है। उनकी सफलता अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस खुशी के अवसर पर डॉ. राजकुमार ने विद्यार्थियों के बीच चॉकलेट बांटकर अपनी उपलब्धि साझा की। मौके पर डॉ. नागदेव यादव, डॉ. ओरेन्द्र कुमार यादव, विवेक कुमार, अबू साद, कपिल कुमार कुलश्रेष्ठ, आलोक कुमार, राजीव कुमार सिंह, विनय कुमार मुंडा, ईश्वर चंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।