BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मिट्टी की उर्वरता बचाने, जैविक खेती अपनाने और कम पानी में अधिक उत्पादन पर दिया गया जोर


पलामू :कृषि विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सादात अनवर एवं जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यशाला में भाग लिया।कार्यशाला में किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने रबी मौसम की प्रमुख फसलों गेहूं, चना, मसूर, सरसों एवं मक्का की उन्नत खेती के तरीकों से किसानों को अवगत कराया।इस दौरान बीजोपचार, प्राकृतिक खेती, हरी खाद, संतुलित उर्वरक के उपयोग तथा कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति अपनाने पर जोर दिया गया।कार्यशाला के दौरान विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच सरसों बीज, स्वीकृति पत्र एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके तहत 10 प्रगतिशील किसानों को उन्नत प्रभेद का सरसों बीज, दो किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना तथा एक किसान को किसान समृद्धि योजना का लाभ दिया गया। वहीं एक किसान को किसान क्रेडिट कार्ड का स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया।कार्यशाला के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।