BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह का अल्टीमेटम: बिजली समस्याओं का जल्द समाधान करें, अन्यथा होगा जनआंदोलन


हुसैनाबाद : पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL), डाल्टनगंज के महाप्रबंधक से मुलाकात कर हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से संबंधित विभिन्न लंबित जनहितकारी मांगों का 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में हुसैनाबाद में अनुमंडल विद्युत डिवीजन की स्थापना, पचंबा ग्रिड में 50 MVA पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना, विभिन्न सब-स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण, बैराव पावर सब-स्टेशन की क्षमता वृद्धि, किसानों के लिए जले हुए ट्रांसफार्मरों का शीघ्र प्रतिस्थापन, हरिहरगंज एवं पिपरा क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से सभी मांगों पर शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्याओं से जूझ रही है और अब इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जनहित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो पूर्व विधायक श्री कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता के साथ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

महाप्रबंधक से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश सिंह, भाजपा नेता योगेंद्र कुमार सिंह, विनय पासवान,सोमेश सिंह, हंसराज सिंह,  रंजीत पासवान एवं राजीव रंजन शामिल थे।