पलामू :सतबरवा स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्राम प्रधानों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार ने प्रखंड के सभी नौ ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर स्थानीय विकास और जमीनी स्तर पर ग्राम प्रधानों की भूमिका को रेखांकित किया गया। समारोह में प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, विधायक एवं सांसद के प्रतिनिधियों सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस पखवाड़ा सतबरवा में नौ ग्राम प्रधानों का भव्य सम्मान






