BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज तथा पीपरा में निकली भव्य शोभा यात्रा , हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा का पर्व




 पलामू :हरिहरगंज और पीपरा प्रखंड क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व  दशहरा धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।इस दौरान हरिहरगंज में बुधवार के साम 4 बजे दुर्गा मंदिर से नवयुवक सांस्कृतिक समिति द्वारा परंपरागत तरीके से मां दुर्गा सहित कई देवी देवताओं की मूर्तियों के साथ भव्य शोभा यात्रा-जुलूस निकाली गई।गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा निर्धारित मार्गों से ले जाया गया।इस दौरान सरकार के निर्देश पर सभी संवेदनशील चौक,चौराहों व स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए थे। बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी,सीओ मनीष कुमार सिन्हा,पुनि सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों , प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों व पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे।जुलूस में पुलिस प्रशासन के अलावा आस पास क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों , समाजसेवीयों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे पर्व संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखने में काफी मददगार होते हैं। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश अकेला , विकास विश्वकर्मा, बीनू जायसवाल,संतोष प्रजापति, मुन्ना विश्वकर्मा, विश्वदीप कुमार, बबलू कुमार, संजय जयसवाल,शशि गुप्ता, भीमसेन शर्मा, शंकर गुप्ता,ज्ञान प्रकाश, एसआई रणजीत कुमार,कुमार सौरव, संतोष कुमार,एएसआई लखन महतो,अजय सिंह के अलावे रामजी प्रसाद,प्रियांशु जायसवाल ,साकेत कुमार, गोपाल प्रसाद गुप्ता,पिंटू जायसवाल, रिंकू शौडीक, अमर गुप्ता, राजू गुप्ता, संजय जयसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।