BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रकृति के सान्निध्य में बौद्ध रीति-रिवाज से संपन्न हुआ हर्षा और मनोज का विवाह, अविनाश देव ने दी शुभकामनाएं*


मेदिनीनगर :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा अधिकारी एवं आत्मीय अभिभावक समान बिपिन रजक की सुपुत्री हर्षा का विवाह गढ़वा निवासी मनोज के साथ पतरातू स्थित खूबसूरत लेक रिसॉर्ट्स में बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। प्रकृति की मनमोहक वादियों के बीच आयोजित यह वैवाहिक समारोह सादगी, सौम्यता, पारंपरिक संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा उदाहरण बना।
विवाह समारोह में पारंपरिक शहनाई की मधुर धुन, अतिथियों का आत्मीय स्वागत, बेहतर व्यवस्थाएं और स्वादिष्ट व्यंजनों ने आयोजन को खास बना दिया। इस अवसर पर आम और खास लोगों के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री एवं विधायक भी शामिल हुए। सभी ने नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
इस समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य एवं संत मरियम आवासीय विद्यालय, मेदिनीनगर के चेयरमैन अविनाश देव भी शामिल हुए। उन्होंने बिपिन रजक से मुलाकात कर अपनी आत्मीयता प्रकट की। अविनाश देव ने नवविवाहित हर्षा एवं मनोज को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर अविनाश देव ने कहा कि बिपिन रजक से उनका रिश्ता केवल परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि उनसे अभिभावक जैसा स्नेह और अपनापन मिलता है। उन्होंने कहा कि विवाह समारोह की खूबसूरती केवल भव्यता और दिखावे में नहीं, बल्कि पारिवारिक आत्मीयता, संस्कार, सादगी और बेहतर व्यवस्थाओं में होती है। पतरातू की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पारंपरिक बौद्ध रीति-रिवाज से संपन्न यह विवाह समारोह लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।
उन्होंने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हर्षा और मनोज का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।