BREAKING NEWS

logo

एम एम सी एच की बदहाल स्थिति नहीं सुधरी तो अगली बार से होगी कठोर कार्रवाई : डीसी


डीसी का साफ-सफाई का मॉनिटरिंग नहीं करने को लेकर अधीक्षक को शोकॉज,बालाजी के सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश


पलामू : डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बीते दिन एमएमसीएच का निरीक्षण किया था। इसके बाद उपायुक्त ने प्रत्येक वार्ड में किस सुविधाओं का अभाव है,कहां कितने मैनपावर की आवश्यकता है आदि जैसे विषयों का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई हॉस्पिटल कर्मियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाने व अपने निर्धारित समय तक ड्यूटी पूर्ण करने की बात कही।उन्होंने कहा कि बतौर पलामू उपायुक्त एमएमसीएच का मेरा यह पहला निरीक्षण है,इसके बाद भी अस्पताल के व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो संबंधितों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

 *मरीज के साथ अनावश्यक रूप से उनके परिजन नहीं रहे,इसका विशेष ख्याल रखा जाये* 

निरीक्षण के दौरान डीसी ने पाया कि कई वार्डो में मरीज के साथ आवश्यकता से अधिक अटेंडेंट है जिससे चिकित्सा कार्य प्रभावित हो रहा है।ऐसे में उपायुक्त ने एमएमसीएच अधीक्षक डॉ अजय कुमार को मरीजों संग रहने वाले अटेंडेंट की संख्या निर्धारण करने की बात कही।उन्होंने कहा कि मरीज के साथ बिना कारण  अधिक अटेंडेंट नहीं रहे,इसका ख्याल रखा जाये।

 *छोटे सिविल वर्क को त्वरित रूप से कराने के निर्देश,एमएमसीएच अधीक्षक का शोकॉज* 

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने पाया कि ओपीडी वार्ड के कुछ शौचालयों के दरवाजे टूटे पड़े है एवं शौचालय में साफ-सफाई नहीं है।उन्होंने साफ-सफाई का कार्य देख रहे बालाजी के सुपरवाइजर को निलंबित करने एवं कार्यों का पर्यवेक्षक नहीं करने को लेकर एमएमसीएच अधीक्षक को शोकॉज़ करने के निर्देश दिये।उन्होंने डिजिटल किओस्क को अपडेटेड रखने पर बल दिया ताकि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो.इसके साथ ही उन्होंने एमएमसीएच अधीक्षक से कहा कि बिना वैध कारण मरीजों को रेफर किया जाता है तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सिविल सर्जन डॉ अनिल, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर,डॉ आर.के रंजन समेत अन्य उपस्थित रहे।