BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डगरा पिकेट में जैप जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप


छतरपुर (पलामू ) : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पिकेट में तैनात जैप जवान बुचुन पाल ने शनिवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां बुचुन पाल मृत अवस्था में मिले।

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिकेट में तैनात अन्य जवानों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है।