BREAKING NEWS

logo

वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पितृशोक पर पैतृक गांव पहुंचे पत्रकार, दी श्रद्धांजलि व बंधाया ढाढ़स


छतरपुर (पलामू)। वरिष्ठ पत्रकार एवं भास्कर न्यूज़ के संवाददाता राजीव सिन्हा के पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के निधन पर छतरपुर क्षेत्र के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्थानीय पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक गांव पिपरा बगाही पहुंचा, जहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से राजीव सिन्हा एवं उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। सभी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार समाज और क्षेत्रवासी उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
बताया गया कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने लंबे समय तक धनबाद स्थित सीसीएल में अपनी सेवाएं दी थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने पैतृक गांव में रह रहे थे, जहां उनका निधन हो गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नगर पंचायत छतरपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता "चुनमुन", आइडियल पत्रकार संगठन के अनुमंडलीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, संगठन के प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव सहित पत्रकार अश्विनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचम कुमार, दीपक कुमार, उमेश भारती, अनिरुद्ध पासवान, रवींद्र पासवान, धनंजय प्रसाद, दीपक कुमार, नगर पंचायत के सहायक सूरज कुमार पासवान, शीतल सिंह, चंदन कुमार, पप्पू सिंह, झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा, मुबारक हुसैन, मुकेश सिन्हा, राजू सिंह एवं कुंदन कुमार जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।